Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

इंडिगो ने ऑपरेशन फिर शुरू करने और पैसा लौटाने के लिए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप बनाया

इंडिगो का कहां है कि उसका क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (सीएमजी) चल रही रुकावट पर करीबी से नज़र रख रहा है। सबसे बड़ी प्राथमिकता 100 फीसदी ऑपरेशनल कैपेसिटी को बहाल करना, समय पर जानकारी मिलना पक्का करना और प्रभावित यात्रियों के लिए रिफंड और रीशेड्यूलिंग को तेज़ी से करना है।

08 Dec 2025

इंडिगो ने ऑपरेशन फिर शुरू करने और पैसा लौटाने के लिए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप बनाया

नई दिल्‍ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो की बाधित उड़ान सेवाएं सोमवार को भी पटरी पर नहीं लौट सकीं हैं। नई दिल्ली, श्रीनगर, हैदराबाद, बेंगलुरु, अहमदाबाद और पटना एयरपोर्ट से इंडिगो की अब तक 500 से अधिक फ्लाइट रद्द हो चुकी हैं। एयरलाइंस ने ऑपरेशन फिर शुरू करने, रिफंड जल्दी जारी करने और पैसेंजर को समय पर मदद के लिए एक क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप बनाया है।

इंडिगो का कहां है कि उसका क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (सीएमजी) चल रही रुकावट पर करीबी से नज़र रख रहा है। सबसे बड़ी प्राथमिकता 100 फीसदी ऑपरेशनल कैपेसिटी को बहाल करना, समय पर जानकारी मिलना पक्का करना और प्रभावित यात्रियों के लिए रिफंड और रीशेड्यूलिंग को तेज़ी से करना है। इंडिगो ने स्पष्ट किया है कि संकट शुरू होने के साथ ही कंपनी का बोर्ड लगातार सक्रिय है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि संकट शुरू होने के बाद से बोर्ड की बैठकें नियमित रूप से हो रही हैं। एयरलाइंस ने बताया कि सबसे पहली आपात बैठक 4 दिसंबर को ही हुई थी, उसी बैठक में बोर्ड ने क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (सीएमजी) का गठन किया था।

इस बीच राज्यसभा में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि इंडिगो का संकट उसके क्रू रोस्टरिंग और इंटरनल प्लानिंग सिस्टम में समस्याओं के कारण हुआ। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतें हुईं। हम इसे हल्के में नहीं लेंगे। जांच जारी है। हम ऐसा एक्शन लेंगे जो दूसरों के लिए मिसाल बने।

नागर विमानन मंत्रालय के मुताबिक इंडिगो यात्रियों के 4,500 बैग लौटा चुकी है, जबकि अगले 36 घंटों में बाकी 4,500 बैग भी यात्रियों को सौंपने का लक्ष्य है। मंत्रालय के मुताबिक 1 से 7 दिसंबर, 2025 के बीच 5,86,705 टिकट रद्द हुए और उनका पैसा वापस किया गया है। टिकट कैंसिल होने के कारण यात्रियों को 569.65 करोड़ रुपये का रिफंड किया गया। 21 नवंबर से 7 दिसंबर के बीच 9,55,591 टिकट रद्द हुए और इससे कुल 827 करोड़ रुपये रिफंड दिया गया। मंत्रालय ने कहा कि इंडिगो ने 500 उड़ानें रद्द कीं और आज 138 में से 137 गंतव्यों के लिए 1,802 उड़ानों के संचालन की योजना है।

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि इंडिगो की फ़्लाइट्स में देरी जारी रह सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि किसी भी परेशानी से बचने के लिए एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी एयरलाइन से फ़्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस चेक कर लें। इंडिगो की फ्लाइट में देरी और निलंबन के बीच रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों में स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है।

एक दिन पहले भी एयरलाइन ने 650 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी थीं। इंडिगो के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा कि हालात रोज बेहतर हो रहे हैं। 10 दिसंबर तक ऑपरेशन नॉर्मल होने की उम्मीद है। इस बीच कंपनी ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और लगातार अपडेट चेक करने की अपील की है।

इंडिगो संकट का असर आज इसके शेयर पर भी दिखाई दिया। इंडिगो एयरलाइंस की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड के शेयर में सोमवार को बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के दो घंटे में ही यह 7 फीसदी से ज्यादा गिर गया। सुबह 11:30 बजे बीएसई पर यह इंडिगो का शेयर 7.44 फीसदी की गिरावट के साथ 4971.75 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इंडिगो ने ऑपरेशन फिर शुरू करने और पैसा लौटाने के लिए क्राइसि
इंडिगो का कहां है कि उसका क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (सीएमजी) चल रही रुकावट पर करीबी से नज़र रख रहा है। सबसे बड़ी प्राथमिकता 100 फीसदी ऑपरेशनल कैपेसिटी को बहाल कर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News